टॉप न्यूज़

हिमाचल में भूस्खलन से आई विपदा के लिए CG सरकार ने मदद के लिए बढ़ाया हाथ, की 11 करोड़ की सहायता राशि देने की घोषणा

The CG government extended a helping hand for the disaster caused by landslides in Himachal, announced an aid amount of 11 crores

रायपुर। देव भूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा से लोग बेहद परेशान हैं। ऐसे में पूरा देश उनके साथ खड़ा है। इसी बीच छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि, हिमाचल में भीषण प्राकृतिक विपदा आई है। ऐसे में हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं। हिमाचल के आपदा पीड़ितों के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि भेजी जाएगी।

सीएम भूपेश ने घोषणा करते हुए कहा कि, “देवभूमि हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और भूस्खलन से आई विपदा की स्थिति में पीड़ित लोगों की मदद के लिए हम सब छत्तीसगढ़वासियों की ओर से 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि की घोषणा करता हूँ। हम सभी छत्तीसगढ़वासी हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं और सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे तथा सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे। हम सब ईश्वर से सबकी रक्षा की प्रार्थना करते हैं।”

बता दें कि, सीएम बघेल ने कल ही हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर चर्चा की और हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली। मुख्यमंत्री बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button